कौशाम्बी, दिसम्बर 14 -- नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम क्षेत्र के मां शीतला धाम चौराहे पर जनसत्ता दल कार्यालय का रविवार को पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार ने उद्घाटन किया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। पूर्व सांसद ने कहा कि यह कार्यालय केवल एक भवन नहीं बल्कि शोषित, वंचित, किसान, मजदूर और युवाओं की आवाज़ बनेगा। उन्होंने कहा कि जनसत्ता दल सत्ता की राजनीति नहीं बल्कि जनहित और सामाजिक न्याय की राजनीति करता है। आने वाले समय में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। कहा कि जनसत्ता दल का यह कार्यालय आमजन की समस्याओं के समाधान और उनके अधिकारों की लड़ाई का केंद्र बनेगा। कार्यक्रम में युवाओं की भागीदारी को संगठन की ताकत बताते हुए युवा जिलाध्यक्ष अश्वनी सिंह ने कहा कि जनसत्ता दल युवाओं को साथ लेकर समाज के हर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.