प्रयागराज, फरवरी 17 -- प्रयागराज। दारागंज श्मशान घाट पर 51 दिन बाद अंतिम संस्कार शुरू हो गया। महाशिवरात्रि स्नान पर्व के साथ माघ मेला के समापन के बाद घाट पर सोमवार से अंतिम संस्कार करने की अनुमति दी गई। दोपहर 12 बजे कई परिजनों ने अंतिम संस्कार किया। माघ मेला के मद्देनजर मेला प्रशासन ने 27 दिसंबर से श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार रोक दिया था। पार्षद शिवसेवक सिंह ने बताया कि दारागंज श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार रोके जाने से काफी परेशानी हो रही थी। शिवकुटी में कोटेश्वर महादेव मंदिर के सामने अस्थाई श्मशान घाट बनाने की योजना तैयार की गई, लेकिन स्थानीय लोगों ने विरोध किया तो इसे निरस्त कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...