प्रयागराज, अगस्त 6 -- प्रयागराज। दारागंज और झूंसी के नीवी में अस्थायी श्मशान घाट बनाया जाएगा। दारागंज, रसूलाबाद, छतनाग और फाफामऊ श्मशान घाट डूब गया है। दारागंज विद्युत शवदाह गृह का चूल्हा खराब हो गया है। तीन श्मशान घाट जलमग्न होने और एक शवदाह गृह के बंद होने के बाद नगर निगम ने दारागंज और नीवी में अस्थायी श्मशान घाट बनाने का निर्णय लिया है। सबकुछ योजना के मुताबिक हुआ तो मंगलवार से दोनों अस्थायी श्मशान घाटों पर बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था कर दी जाएगी। नगर निगम के अपर नगर आयुक्त दीपेंद्र यादव ने बताया कि रसूलाबाद और छतनाग के डूबने से यहां अंतिम संस्कार पूरी तरह बंद हो गया है। दारागंज की रोड पर सीमित दायरे में अंतिम संस्कार हो रहा है। परेशानी को देखते हुए अस्थायी श्मशान घाट बनाने का निर्णय लिया गया। अपर नगर आयुक्त के मुताबिक दारागंज स्थित व...