उन्नाव, मई 2 -- उन्नाव। भारत विकास परिषद मुख्य शाखा के दायित्व ग्रहण का कार्यक्रम गुरुवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्र गीत, भारत माता व स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण से किया गया। ब्रह्मावर्त प्रांत से अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, प्रांतीय महासचिव गिरजेश कुमार मिश्रा व प्रांतीय वित्त सचिव कमलेश कुमार श्रीवास्तव ने नवीन कार्यकारणी को शपथ दिलाई। नवीन कार्यकारणी में अध्यक्ष पद पर विशाल चंद्र गुप्ता, सचिव पवन निगम, कोषाध्यक्ष डॉ. राजीव भारती, पर्यावरण प्रभारी राजन मिश्रा, शाखा गतिविधि संपर्क डॉ. अनुराग अग्रवाल, महिला सहभागिता रेखा शुक्ला, शाखा गतिविधि सेवा बाबूलाल वर्मा, शाखा गतिविधि संस्कार सुरेश कुमार मिश्रा, डेटा मैनेजर संजीव कुमार निगम को कार्यभार सौंपा गया। इसदौरान डॉ. शिव प्रताप सिंह, ठाकुर प्रसाद जायसवाल, डॉ. ...