कोडरमा, जनवरी 31 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। झुमरी तिलैया नगर परिषद, नगर पंचायत कोडरमा एवं नगर पंचायत डोमचांच क्षेत्र में अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय की निगरानी एवं पर्यवेक्षण हेतु विभिन्न टीमों का गठन किया गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ऋतुराज द्वारा गठित इन टीमों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं सजगता से करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अवैध रूप से शराब बेचने वालों के विरुद्ध नियमित छापेमारी कर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वे अपने क्षेत्र में अवैध शराब, रिश्वत की सामग्री, भारी नकदी, हथियार एवं गोला-बारूद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.