पिथौरागढ़, सितम्बर 11 -- बेरीनाग। हरि प्रसाद टम्टा शिल्प उन्नयन संस्थान के अध्यक्ष और दायित्वधारी नारायण राम आर्य का गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। लोनिवि विश्राम गृह में कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। दायित्वधारी आर्य ने कहा कि पंचायत चुनाव में भाजपा की भारी जीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यों पर मुहर लगा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केन्द्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने की अपील की। यहां विधायक फकीर‌ राम टम्टा, ज्येष्ठ प्रमुख धीरज बिष्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष त्रिलोक खाती, इन्द्र सिंह धानिक, ललित कार्की, जीवन पाठक, जीवन धानिक, नरेंद्र रौतेला, मनोज कार्की, चारू पंत, दिवाकर रावल, दीपक नेवलिया,‌विमल पंत, मुन्जुल महेश्वर , मंजू बाफिला, जानकी सहित मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्...