कन्नौज, फरवरी 2 -- छिबरामऊ, संवाददाता। जैसे-जैसे सोने-चांदी के भाव आसमान छूने लगे, वैसे-वैसे सर्राफा व्यापारियों के पास रखी सोने-चांदी की गिरवीं गांठी अब कर्जदारों को याद आने लगी। लंबे अरसे से कर्ज लेकर रखी गई, गिरवीं-गांठी छुड़ाने का सिलसिला अब पिछले कई दिनों से तेज हुआ है। क्षेत्र के ग्राम निगोह खास गांव निवासी नीलेश कठेरिया पुत्र शिवचरन ने बताया कि उसने दो वर्ष पहले करीब आधा किलो वजन की चांदी, जिसमें चांदी का गुच्छा, चांदी का हथफूल व एक जोड़ी तोडिय़ां आठ हजार रूपये में गिरवीं रखी थीं। वह पिछले डेढ़ वर्ष से लगातार गिरवीं रखे जेवर वापस लेने के लिए दुकानदार के पास जा रहा है, लेकिन दुकानदार उसका सामान वापस नहीं दे रहा है। पीडि़त ने पुलिस में शिकायत कर दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। मालूम हो कि जब से सोने और चांदी के भाव में ला...