बोकारो, जनवरी 4 -- दामोदा। बीसीसीएल की दामोदा कोलियरी के नार्थ दामोदा उत्खनन परियोजना में रविवार को प्रथम पाली में कार्य के दौरान शावेल मशीन में शॉर्ट सर्किट से आग लगी। शावेल मशीन में लगी आग का धुंआ का गुबार दूर से दिखाई पड़ रहा था। शावेल मशीन में आग लगने से उत्खनन परियोजना में कार्यरत कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गयी। कोलियरी के कार्यरत कर्मचारियों की ततपरता से आग पर काबू पाया जा सका। करोड़ों की शावेल मशीन खाक होने से बची। बताते चलें कि दामोदा कोलियरी के नार्थ दामोदा उत्खनन परियोजना में रविवार को ओपी खनन के काम मे लगी शावेल मशीन में अचानक आग लग गयी। शावेल मशीन के ऑपरेटर और अन्य कर्मचारियों ने सक्रियता के साथ अधिकारियों और रेस्क्यू विभाग को सूचना दी। रेस्क्यू विभाग के अधिकारी, परियोजना पदाधिकारी और अन्य ऑपरेटरों ने फायर एक्सटिंगवशर का प्रयो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.