नई दिल्ली, मई 3 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के दामोदर हॉस्टल सभी छात्रों के लिए मेस सेवाएं बहाल हो गई हैं। इस हॉस्टल में मेस बंद होने और बिल भुगतान में देरी के कारण कुछ छात्रों को भोजन नहीं मिलने की शिकायतों के बाद जेएनयू छात्रसंघ (जेएनयूएसयू) ने वार्डन से मुलाकात कर इस बारे में बातचीत की। छात्रसंघ की ओर से बताया गया है कि वार्डन से बातचीत के बाद यह सहमति बनी कि जिन छात्रों को मेस बिल नहीं चुकाने के कारण भोजन नहीं दिया गया, उनसे उस अवधि के भोजन का शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके साथ ही मेस सेवाएं जारी रखने को लेकर भी समझौता हुआ है। छात्र यदि मेस बिल देर से जमा करने के कारण हुई असुविधा के लिए लिखित स्पष्टीकरण देंगे तो उन्हें नियमित रूप से भोजन मिलता रहेगा। जेएनयूएसयू ने बताया कि इस फैसले को लेकर जल्द ही एक औपचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.