धनबाद, जुलाई 17 -- झरिया, वरीय संवाददाता। लगातार हो रही बारिश से दामोदर नदी का जलस्तर फिर बढ़ने लगा है। इसके कारण जलापूर्ति व्यवस्था पर असर पड़ना शुरू हो गया है। दामोदर नदी का जलस्तर जामाडोबा स्थित झमाडा के जल संयंत्र के समीप 468 आरएल तक पहुंच गया है। जबकि सामान्य होने के लिए 454 आरएल होना चाहिए। करीब 14 फीट पानी बढ़ गया है। मोटर पंप के लिए नदी में लगे फुटबॉल कचरे से भर गए हैं। इसकी सफाई करने में मजदूरों को काफी परेशानी हो रही है। अभियंता आशुतोष राणा द्वारा पंप बदलकर आंशिक जलापूर्ति की जा रही है। अगर पानी का स्तर इसी तरह से बढ़ते रहा तो करीब छह लाख की आबादी को जल संकट से जूझना पड़ेगा। जल संयंत्र से पुटकी क्षेत्र व झरिया विधानसभा क्षेत्र में जलापूर्ति होती है। झरिया विधानसभा क्षेत्र की करीब 6 लाख की आबादी झमाडा के पानी सप्लाई पर ही निर्भर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.