धनबाद, जुलाई 5 -- सिंदरी, प्रतिनिधि गौशाला ओपी क्षेत्र के दामोदर नदी के टासरा छठ घाट के समीप नदी के बीच झाड़ियों में फंसा युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर आसपास के लोग जुट गए। खबर मिलते ही ओपी प्रभारी रवि कुमार सिंह दलबल के साथ पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से शव को नदी से बाहर निकालने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। जिसके बाद पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों को बुलाया। गोताखोरों ने शव को नदी से बाहर निकाला। युवक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। उसके शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। इससे हत्या की आशंका जतायी जा रही है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है। बताते है कि टासरा बस्ती के कुछ युवक दामोदर नदी में मछली पकड़ने गए थे। मछली पकड़ने के दौरान नदी में शव को देखा। उन्हीं लोगों ने ग्रामीणो को जानकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.