बोकारो, फरवरी 19 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो स्टील सिटी के भतुआ स्थित दामोदर क्षेत्र में अतिक्रमण और बालू के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देश पर जिला खनन विभाग व स्थानीय पुलिस के सहयोग से लगातार सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें भारी मात्रा में अवैध बालू जब्त की गई है। 16 फरवरी को प्राप्त आवेदन में क्षेत्र में अवैध खनन और अतिक्रमण की पुष्टि की गई थी। इससे पूर्व 10 जनवरी को वन प्रमंडल पदाधिकारी, बोकारो द्वारा भी ग्राम-भतुआ स्थित बीएसएल अधिग्रहित भूमि पर अवैध उत्खनन व परिवहन की सूचना दी गई थी। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया। इस संबंध में उपायुक्त ने की स्थिति पर प्रभावी नियंत्रण के लिए वन प्रमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में एक उच...