धनबाद, जून 21 -- बलियापुर। चार दिनों से हो रही लगातार बारिश शुक्रवार को भी जारी रही। डीवीसी से विस्थापित हुए सीमपाथर निवासी मदनचंद्र प्रमाणिक, कालीपुर निवासी किसान चंदन महतो, दुर्योधन महतो, विश्वपति महतो, सोनाराम महतो, मिहिर महतो, कलमकिशोर महतो, सर्वेश्वर महतो, अनिल महतो आदि सहित अन्य किसानों का कहना है कि शुक्रवार की अहले सुबह दामोदर का जलस्तर अचानक बढ़ जाने से नदी किनारे करीब दो सौ एकड़ में लगी लाखों रुपए की सब्जी की फसल बर्बाद हो गई। नदी किनारे लगी फसलें डूब गई। खबर मिलते ही आसपास के किसान पहुंचे। तबतक फसल पानी में डूबकर नष्ट हो चुके थे। कुछ किसानों ने नाव के माध्यम से नदी के पानी में तैरते हुए कोहड़ा, लौकी आदि की फसल को पानी से बाहर निकाला। फसल की इतनी बड़ी बर्बादी को ले किसान काफी चिंतित हैं। भुक्तभोगी किसानों का कहना है कि उनलोगों ने अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.