जौनपुर, दिसम्बर 18 -- रामपुर, हिन्दुस्तान संवाद। डीएम के निर्देश पर रामपुर ब्लाक के दामोदरा ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों की जांच की गई। यह कार्रवाई ग्राम पंचायत निवासी सुवेश कुमार सिंह की शिकायत के आधार पर की गई। जिसमें ग्राम प्रधान पर सरकारी धन के दुरुपयोग और अनियमितता का आरोप था। जांच टीम में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ओमप्रकाश श्रीवास्तव, सहायक अभियंता आलोक यादव और अवर अभियंता धर्मेंद्र शामिल थे। टीम ने इंटरलॉकिंग सड़क, पंचायत भवन, अमृत सरोवर, खेल का मैदान और गौशाला निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और संबंधित अभिलेखों, भुगतान विवरण और माप पुस्तिकाओं की जांच की। सीवीओ बताया कि जांच रिपोर्ट तैयार की जा रही है और शीघ्र जिलाधिकारी को सौंप दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...