मुजफ्फरपुर, फरवरी 16 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। सीतामढ़ी रेलखंड के दामोदरपुर रेलवे गुमटी के पास रविवार को 19038 अवध एक्सप्रेस रुकी। वहीं, सुबह साढ़े 10 बजे काठगोदाम जा रही बाघ एक्सप्रेस की रफ्तार को बीबीगंज रेलवे गुमटी पर मवेशी के आने के कारण कम करना पड़ा। ट्रेन मैनेजन ने इसकी जानकारी कंट्रोल को दी है। सुबह 11.45 बजे मुजफ्फरपुर जंक्शन से 19038 अवध एक्सप्रेस खुली। दामोदरपुर रेलवे गुमटी को क्रॉस करने के दौरान ट्रेन रुक गई। लोको पायलट हॉर्न कोड से ट्रेन मैनेजर को सूचना दी। बताया जाता है कि मोतीपुर, चकिया के कुछ युवक अवध पर चढ़ गए थे। लेकिन, रविवार को अवध एक्सप्रेस को सीतामढ़ी रूट से नरकटियागंज जाना था। इसकी जानकारी लगते ही युवकों ने ट्रेन को दामोदरपुर गुमटी पर ही चेन पुलिंग कर रोक दी। इससे यहां ट्रेन करीब 10 मिनट से अधिक देरी तक रुकी रही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.