धनबाद, नवम्बर 16 -- धनबाद, वरीय संवाददाता दामोदरपुर में बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई। शनिवार को शिव मंदिर प्रांगण में जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड आंदोलनकारी जगत महतो ने की। भगवान बिरसा की तस्वीर पर पूरे गांव के लोगों ने माल्यार्पण किया। इस मौके पर जगत महतो ने कहा झारखंड 25 वर्ष का हो गया। झारखंड के लिए आंदोलनकारियों ने अपनी सबकुछ झोंक दिया था। कई लोगों ने जान तक की कुर्बानी दी। कहा कि बड़ा ही हस्यास्पद है कि झारखंड अंदोलनकारियों की पेंशन से ज्यादा मंईयां योजना की राशि है। उन्होंने झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानजनक पेंशन देने की मांग की। इस मौके पर वासुदेव यादव, बोसनाथ महतो, जितेंद्र साव, जितू साव, जागरण मरांडी, गुलाल साव, जीरा देवी, अर्चना देवी, भरत साव, शक्तिपद दे सहित अन्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.