जहानाबाद, फरवरी 5 -- दोनों ओर से ओर से अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज, 20 लोग नामजद ऑटो से धक्का लगने के विवाद में हुई मारपीट में आठ लोग हुए थे घायल फॉलोअप मखदुमपुर, निज संवाददाता। बराबर थाना क्षेत्र के दामोदरपुर में बुधवार को दो गुटों में हुई मारपीट की घटना लेकर दोनों पक्ष की ओर से अलग- अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों तरफ के 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक गुट के सात लोग और दूसरी तरफ से छह लोग को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष कृष्णानंद ने बताया कि रेफरल अस्पताल में मेडिकल चेकअप के बाद सभी को जेल भेज दिया गया है। बता दे की बुधवार की शाम मामूली विवाद को लेकर दो पक्ष में मारपीट की घटना हो गई थी। गांव के ही एक युवक जो टेंपो चालक था। गलती से एक व्यक्ति से टेंपो का स्पर्श हो गया था। ...