हापुड़, फरवरी 21 -- थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला प्रभा विहार में दामाद ने सास और साले पर बलकटी से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर बलकटी बरामद कर ली है। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बागड़पुर मूल निवासी और थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला प्रभा विहार हापुड़ निवासी सुनीता ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि उसकी पुत्री काजल चौधरी की शादी ग्राम अजराड़ा मढैया थाना मुड़ाली जनपद मेरठ निवासी वीर चौधरी के साथ हुई थी। बेटी के साथ उनका दामाद वीर चौधरी आए दिन मारपीट करता है। इस कारण वह अपनी बेटी को अपने घर पर सितम्बर 2025 में लेकर आ गई थी। 19 फरवरी 2026 की दोपहर उनका दामाद वीर चौधरी घर पर आया और पीड़िता व उस...