हरदोई, फरवरी 17 -- पचदेवरा हरदोई। हथोड़ा गांव की छोटी नहर मोहड़ के पास गांव के ही एक युवक मनमोहन उर्फ मन्नू ने अल्लाहगंज के मोहल्ला विकास नगर निवासी अशोक कुमार उर्फ पिन्ने पुत्र नत्थूलाल उम्र 52 वर्ष की हत्या कर दी। आरोपित रिश्ते में मृतक का दामाद है। घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। मंगलवार सुबह करीब 8 बजे अशोक कुमार अपनी बहन अलका देवी जो हथौड़ा गांव की निवासी हैं उनके साथ बाइक से हनुमत धाम रामताल में प्रसाद चढ़ाकर वापस गांव की तरफ आ रहे थे। इसी बीच मनमोहन उर्फ मन्नू ने हाकियों से उनके सिर पर लगातार कई हमले कर दिए। इससे अशोक कुमार उर्फ पिन्ने घायल हो गए। उन्हें इलाज हेतु लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद ले जाया गया। जहां पर डॉक्टर द्वारा अशोक कुमार को मृत घोषित कर दिया गया। हमलावर मनमोहन पुत्र कल्लू मृतक अशोक का सगा दामाद है। सूचना पर पुलिस ...