कुशीनगर, जनवरी 29 -- सेवरही, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम दुबौली में एक महिला को उसके ही दामाद ने चाकू मारकर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पडरौना मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। स्थानीय पुलिस घटना की काफी देर बाद मौके पर पहुंची। मामले की पड़ताल में जुट गई। सेवरही थाना क्षेत्र के ग्राम दुबौली, अवदान टोला में बुधवार की रात मनबढ़ दामाद तरया सुजान थाने के पटखौली से अपनी ससुराल पहुंचा। उसकी पत्नी मायके आई थी। रात में ही ले जाने की जिद करने लगा। सास ससुर तथा ससुर के भाई ने मना किया तो विवाद करने लगा। इस दौरान उसने चाकू निकल लिया और हमला कर दिया। ससुर और उनके भाई को तो चाकू से हल्का जख्म हुआ मगर सास आयशा खातून 50 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गई। मौके पर सेवरही थाने की पुलिस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.