कौशाम्बी, फरवरी 6 -- मंझनपुर, संवाददाता। कोखराज थाना क्षेत्र के मझियावां निवासी धर्मराज पाल ने बताया कि उसने गांव में ही बाड़ा बनाकर भेंड़ पालन कर रखा है। पीड़ित की मानें तो गुरुवार को उसका दामाद राहुल निवासी कटोरी थाना मऊ जिला चित्रकूट बाड़े में पहुंचा और भेंड़ों की पिटाई करने लगा। इससे कई भेंड़ भाग गईं। जबकि, एक की मौत हो गई। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...