पीलीभीत, जनवरी 17 -- बीसलपुर। मोहल्ला ग्यासपुर में महिला को ईट पत्थर से हमलाकर उसका दांत तोड़ दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बरेली के थाना क्योलड़िया निवासी किश्वरी बेगम पत्नी नन्हे बख्श ने कोतवाली में बताया कि बीते 6 जनवरी को अपनी बेटी नेहा की ससुराल में पति और बेटे साथ आई थी। जहां पर दामाद आसिफ पुत्र यूनुस आदि लाठी डंडों एवं ईट से मारपीट करने लगे। उसके बेटे तालिब को चोटे आई और उसका दांत टूट गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मोहल्ला ग्यासपुर निवासी आरोपी आसिफ, यूनुस, नफीस व एक अन्य महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...