फरीदाबाद, अप्रैल 19 -- पलवल, संवाददाता। एक दामाद पर दोस्तों के साथ मिलकर गालियां देने और ससुराल पर पथराव करने का आरोप लगा है। पुलिस ने ससुर की शिकायत पर दामाद समेत छह लोगों पर केस दर्ज किया है। कैंप थाना प्रभारी यशवीर सिंह के अनुसार, बाली नगर पलवल निवासी नरेश कुमार ने दी शिकायत में कहा है कि उसने अपनी बेटी की शादी जनौली गांव निवासी सागर के साथ की है। आरोप है कि उसका दामाद सागर शुक्रवार रात दस बजे अपने भाई सिकंदर और अन्य युवकों के साथ गाड़ी से घर पहुंचा और गालियां देने लगे। उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके घर पर पथराव शुरू कर दिया। उसके बेटे नूपेंद्र ने जब उनका विरोध किया तो आरोपियों ने देशी कट्टा निकाल कर उसे जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर पड़ोस के लोग एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर आ गई लेकिन तब तक आरोपी फरार ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.