कुशीनगर, जनवरी 30 -- पिपराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। सेवरही थाना क्षेत्र के दुबौली में पत्नी को साथ ले जाने की जिद पर अड़े दामाद ने सास, ससुर व चचेरे ससुर पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया था। तीनों घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। वहां सास की हालत गंभीर बतायी गयी है। इस मामले में सेवरही पुलिस ने आरोपी दामाद पर हत्या के प्रयास समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपी रात से ही फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। ग्राम सभा टिकुलिया के टोला पटखौली नई निवासी शाहबाज उर्फ जान मोहम्मद पुत्र नूर मोहम्मद ने ग्राम सभा दुबौली निवासी अमीन पुत्र नूर मियां की पुत्री सलमा को 4 वर्ष पूर्व भागकर निकाह किया था। उससे एक बच्चा भी है। शादी के कुछ महीनों बाद ही शाहबाज ने पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। तंग ...