हाथरस, फरवरी 25 -- कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव खिटौली की महिला ने अपनी पुत्री व दामाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि उसके दामाद और बेटी ने उसका जेवर व नगदी हड़प ली। अब वापस मांगने पर मारने पीटने को उतारू रहते हैं। पुलिस अब मुकदमा दर्ज करने के बाद मामले की छानबीन में जुटी हुई है। गांव खिटौली निवासी चमेली पत्नी जोधपाल ने अपनी पुत्री प्रेमवती की शादी कई साल पूर्व नरेन्द्र पाल सिंह निवासी फादलपुर,बुलंदशहर के साथ की थी। शादी के बाद महिला ने अपने जेवर जिसमें एक अंगूठी, दो जोड़ी कुंडल, एक सोने का पैंडल व सवा लाख रुपये बेटी व दामाद को रखने के लिए दिए थे। जब महिला ने अपने जेवर व नगदी के लिए कहासुनी की तो गाली गलौज कर मारपीट पर उतारू दामाद व बेटी हो जाते हैं। महिला ने थाना हसायन में बेटी व दामाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के ...