आगरा, जनवरी 15 -- मंदिरों में भगवान को खिचड़ी का भोग लगाकर विशेष आरती की गई, वहीं घरों में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ त्योहार मनाया गया। मकर संक्रांति गुरुवार को मनाई गई। पंचांग के अनुसार तिथियों के फेर के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दान-पुण्य का लाभ कमाया। भक्तों ने यमुना में डुबकी लगाई और सूर्य देव को अर्घ्य दिया। घाटों पर "हर-हर महादेव" और "जय श्री कृष्ण" के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। शहर के ऐतिहासिक मनकामेश्वर मंदिर, रावली महादेव और श्री राजेश्वर मंदिर में विशेष श्रृंगार किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान को खिचड़ी का भोग लगाया और सुख-समृद्धि की कामना की। दोपहर के समय घरों में सामूहिक रूप से नए अनाज की खिचड़ी, तिल के लड्डू और गजक का आनंद लिया गया। बड़े-बुजुर्गों ने बच्चों को त्योहार का महत्व बताया और आशीर्वाद दिया। मान्...