पटना, सितम्बर 10 -- दानापुर से जोगबनी का वंदे भारत से सात घंटे में सफर तय होगा। रेलवे बोर्ड ने जोगबनी से दानापुर और दानापुर से जोगबनी के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की समय सारिणी जारी कर दी है। सुबह 3:25 बजे जोगबनी से वंदे भारत एक्सप्रेस खुलेगी और 11:30 में दानापुर पहुंचेगी। हाजीपुर पहुंचने का समय 9:45 तो दानापुर स्टेशन पहुंचने का समय 11:30 बजे है। दानापुर से शाम के 5:10 बजे खुलेगी और देर रात को 1:20 में जोगबनी पहुंचेगी। इस दौरान ट्रेन 12 स्टेशनों पर दो-दो मिनट के लिए रुकेगी। आठ कोच की वंदे भारत पहुंची आरएनसीसी जोगबनी-दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस की रेक राजेंद्र नगर आरएनसीसी पहुंच चुकी है। शुरुआती दौर में आठ रेक के वंदे भारत को चलाया जाएगा। परिचालन के बाद यात्रियों के दबाव को देखते हुए, इसकी रेक में बढ़ोतरी भी की जाएगी। दानापु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.