पटना, फरवरी 20 -- रूपसपुर थाने के गोला रोड स्थित संत कैरेंस स्कूल के पास चोरों ने एक बंद घर से 50 हजार नगद समेत करीब सात लाख के जेवरात चोरी कर ली। इस संबंध में गृहस्वामी संध्या कुमारी ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पीड़िता ने बताया कि छह बजे घर से निकली थी। बालकनी का दरवाजा खुला हुआ था। दो घंटे बाद वापस आई तो देखा कि आलमीरा खुला था। उसमें रखे जेवर और नकदी गायब थे। उधर, हाथीखाना मोड़ के पास चोरों ने पांच माह में दूसरी बार अधिवक्ता रविशंकर घोष के घर को निशाना बनाया। चोरों ने बंद घर का दरवाजा तोड़कर लाखों के सामान चोरी कर ली। वह वर्तमान में अपने ससुराल गर्दनीबाग में रह रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.