पटना, मार्च 18 -- - एलएचबी कोच यात्रियों को अधिक आरामदायक यात्रा का कराता है अनुभव पटना, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। 23 मार्च से भागलपुर-दानापुर-भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन आईसीएफ कोच के बदले अत्याधुनिक एलएचबी कोच से किया जाएगा। पूर्व मध्य रेल की ओर से यात्रा को और ज्यादा सुरक्षित एवं आरामदायक बनाने के लिए गाड़ी संख्या 13401 व 13402 को एलएचबी कोच में बदलने का निर्णय लिया गया है। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि एलएचबी कोच यात्रियों को अपेक्षाकृत अधिक आरामदायक यात्रा का अनुभव प्रदान कराता है। स्टेनलेस स्टील से निर्मित बेहतर आंतरिक सज्जा युक्त उच्च गति क्षमता वाले एलएचबी कोच, आईसीएफ कोच की तुलना में वजन में हल्के और मजबूत होते हैं। कोचों में आधुनिक सीबीसी कपलिंग लगे होने से संरक्षा में वृद्धि होती है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.