पटना, जून 18 -- एमपी-एमएलए की विशेष न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने मंगलवार को दानापुर की पूर्व विधायक आशा सिन्हा के खिलाफ गिरफ्तारी का गैर जमानतीय वारंट जारी करने आदेश दिया है। पूर्व विधायक आशा सिन्हा के खिलाफ आचार संहिता और सरकारी आदेश का उल्लंघन कर जुलूस निकालने का एक मामला चल रहा है। इस मामले में पूर्व विधायक जमानत पर थीं। मामले की सुनवाई के दौरान लगातार अनुपस्थित रहने पर विशेष अदालत ने पूर्व विधायक आशा सिन्हा को उपस्थित होने का आदेश दिया था। इसके बाद भी अनुपस्थित रहने पर विशेष अदालत ने उनका बेल बांड खारिज करते हुए उनके खिलाफ गिरफ्तारी का गैर जमानतीय वारंट जारी करने आदेश दिया है। यह मामला वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव का है। पूर्व विधायक के खिलाफ दानापुर थाने में आचार संहिता के उल्लंघन का एक मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने अनुसंधान के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.