पटना, मार्च 19 -- दियारा का लाइफ लाइन कहा जाने वाला पीपापुल से दो दिन आवागमन बंद रहेगा। पुल को मरम्मत के लिए बुधवार और गुरुवार दोपहर तक बंद रखा जाएगा। पीपापुल बंद रहने से दो दिन दियारावासी नाव से आवागमन करेंगे। बता दें कि गंगा का जलस्तर घटने से पीपापुल कई जगहों पर खतरनाक हो गया था। पुल के पहुंच पथ के पास ऊंचा नीचा होने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। ओवरलोड वाहनों के आने जाने से समस्या और बढ़ गई थी। ठेकेदार ई. वीरेंद्र कुमार ने बताया कि पुल बनने के बाद गंगा का जलस्तर छह से सात फीट कम गया है। जिससे पहुंच पथ के पास रास्ता ऊंचा नीचा हो गया था। पुल मरम्मत करने के लिए प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है। बुधवार से कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उम्मीद है कि गुरुवार दोपहर तक कार्य पूर्ण हो जाएगा। इस दरम्यान पुल से आवागमन बंद रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.