गढ़वा, अक्टूबर 15 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय में नगर परिषद की ओर छठ घाटों की साफ-सफाई नगर परिषद की ओर से शुरू कर दी गई है। उसी क्रम में दानरो नदी के प्रमुख छठ घाटों में टी ग्रुप छठ घाट की सफाई का काम बुधवार को शुरू हुआ। जेसीबी लगाकर घास और कचड़े को हटाया गया। उसके अलावा छठ घाट पर आने वाले शहर के पानी को रोकने के लिए नाली का निर्माण किया गया। उम्मीद जतायी जा रही है कि समय से पहले ही छठ घाट की सफाई कर ली जाएगी। 10 अक्टूबर के अंक में हिन्दुस्तान में घाट पर है गंदगी का अंबार, अप्रोच रोड भी है खराब शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई थी। दानरो नदी पुल से लेकर घाट तक सड़क की स्थिति भी खराब है। घाट पर ही शहर के नाली का पानी आता था। नाली बनाकर पानी का बहाव रोक दिया गया है। उसके अलावा घरों के कचरे, सड़ी-गली वस्तुओं, प्लास्टिक सहित अन्य कचरा भी घाट पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.