बागेश्वर, अगस्त 5 -- कपकोट। नगर क्षेत्र से लेकर दानपुर क्षेत्र में दो दिन से बीएसएनएल सेवा पटरी से उतर गई है। कर्मी, बघर, बदियाकोट, सोराग, ब़ोरबलड़ा समेत क्षेत्र के गांव के लोग परेशान हैं। उनके मोबाइल फोन शोपीस बने हुए हैं। ग्रामीण अपने प्रवासी परिजनों से बात तक नहीं कर पा रहे हैं। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से भूस्खलन व अन्य खतरे बढ़े हैं। दानपुर के लोगों ने आंदोलन करने का मन बना लिया है। पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी, ग्राम प्रधान जमन सिंह दानू, क्षेत्र पंचायत सदस्य किशन सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य खिलाफ सिंह आदि ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.