नोएडा, मार्च 29 -- नोएडा।थाना सेक्टर-58 पुलिस ने मंदिरों के दानपात्र से चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले लिटिल गैंग के चार बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लिया है। चारों को बाल किशोर न्यायालय में पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि सेक्टर-62 स्थित बीएचईएल विनायक सोसाइटी में रहने वाले अश्वनी कुमार ने शुक्रवार को एफआईआर दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि तीन मार्च की रात सोसाइटी में बने मंदिर के दानपात्र के अंदर रखे रुपये किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिए गए हैं। यही नहीं आसपास की सोसाइटी सागर अपार्टमेंट और ओवरसीज टॉवर सोसाइटी के अंदर बने मंदिरों के भी दानपात्र से नकदी चोरी की वारदात हुई। शिकायत के आधार पर सोसाइटियों में और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए चार बाल अपचार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.