अलीगढ़, फरवरी 8 -- दादों, संवाददाता। दादों थाना क्षेत्र के गांव मोहकमपुर में मिट्टी के अवैध खनन का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिखाया जा रहा है कि सरकारी जमीन से मिट्टी का उठान ट्रैक्टर-ट्रालियों के द्वारा किया जा रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान अख़बार वायरल वीडियो की पुष्टी नहीं करता। वहीं ग्रामीणों के अनुसार जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्रालियां दिन-रात मिट्टी ढुलाई में लगी हैं। अब तक हजारों ट्राली मिट्टी की उठाई जा चुकी है। ग्रामीणों का आरोप है कि एक निजी कंपनी द्वारा निर्माण कार्य के लिए मिट्टी खनन कराया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने कई बार प्रशासन से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। शनिवार को इंटरनेट मीडिया पर खनन स्थल की तस्वीरें व वीडियो प्रसारित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया। प्रशासन ने मामले की जांच के लिए टी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.