अलीगढ़, जनवरी 10 -- n दादों को नगर पंचायत बनाए जाने की मांग n पंचायत भवन में हुई ऐतिहासिक बैठक दादों, संवाददाता। ग्राम पंचायत को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर पंचायत भवन दादों में एक ऐतिहासिक एवं निर्णायक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान द्वारा की गई, जिसमें ग्राम सभा के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने सर्वसम्मति से दादों को नगर पंचायत बनाए जाने का प्रस्ताव पारित किया। बैठक को संबोधित करते हुए ग्राम प्रधान ने कहा कि दादों क्षेत्र की जनसंख्या, भौगोलिक स्थिति, बाजार, शैक्षणिक संस्थान, स्वास्थ्य सुविधाएं एवं व्यापारिक गतिविधियां इसे नगर पंचायत बनाए जाने के योग्य बनाती हैं। नगर पंचायत बनने से क्षेत्र में आधारभूत ढांचे का तेजी से वि...