हल्द्वानी, जनवरी 6 -- लालकुआं। क्षेत्र में अपनी दादी के घर जाने को निकली युवती रेलवे स्टेशन के आसपास से अचानक लापता हो गई। पुलिस ने मामले की गुमशुदगी दर्ज कर ली है। क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि चार जनवरी की दोपहर उसकी बहन घर से दादी के घर जा को निकली थी। वह रेलवे स्टेशन तक पहुंची थी। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं लगा। कोतवाली पुलिस ने मामले में लापता युवती की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...