लखनऊ, फरवरी 14 -- दादी का अंतिम संस्कार कर बस से गांव लौट रही युवती से बस परिचालक ने छेड़छाड़ की। पीड़िता ने जब विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। युवती ने शनिवार शाम आरोपी बस परिचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। मूल रूप से बिहार निवासी एक युवती चिनहट थाना क्षेत्र में रहती है। पीड़िता ने बताया कि उसकी दादी का 25 जनवरी को गांव में देहांत हो गया था। इसके बाद युवती अपने गांव चली गई थी। कार्यक्रम होने के बाद वह पांच फरवरी को गांव से लखनऊ लौट रही थी। आरोप है कि इस दौरान एक ट्रेवेल्स की बस में कंडक्टर ने अश्लीलता की। युवती के विरोध करने पर परिचालक ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी बस परिचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.