अयोध्या, अप्रैल 18 -- अयोध्या। दादी के अंतिम संस्कार में आया किशोर पोता सरयू नदी में स्नान करने के दौरान लापता हो गया। खबर लिखने तक पुलिस का रेस्क्यू जारी था। जानकारी के मुताबिक हिमांशु (15) पुत्र हरेश ग्राम कटरा थाना नवाबगंज दादी के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कच्चे घाट पर परिजनों के साथ स्नान कर रहा था। एकाएक नदी डुबकी लगाया तो वापस ऊपर नही दिखाई दिया। परिजनों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। जल पुलिस प्रभारी रूबे प्रताप मौर्य ने बताया किशोर को ढूंढने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.