नई दिल्ली, दिसम्बर 6 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। दिल्ली सरकार के दादा देव मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में सफाई कर्मचारियों के 41 नए पद सृजित किए जाने के प्रस्ताव को दिल्ली सरकार ने स्वीकृति दे दी है। इस बाबत दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने एक आदेश जारी कर अस्पताल को सूचित किया है। इससे इन पदों पर सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के आदेश के अनुसार आउट सोर्सिंग के आधार पर इन कर्मचारियों की नियुक्ति होगी। इससे अस्पताल की सफाई व्यवस्था बेहतर होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.