गुरुग्राम, फरवरी 15 -- गुरुग्राम के मोकलवास गांव में 11वीं की छात्रा की लाश श्मशान घाट के पास एक तालाब से बरामद की गई है। वह तीन दिन पहले अचानक घर से लापता हो गई थी। पुलिस को जांच के दौरान छात्रा की एक डायरी मिली जिसमें उसने अपने माता-पिता से माफी मांगते हुए लिखा था कि वह अपने दादाजी के पास जा रही है और उसे श्मशान के तालाब में ढूंढा जाए। शुरुआती जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।कमरे से मिली डायरी नेहा ने घर से जाने से पहले अपनी डायरी में एक सुसाइड नोट छोड़ा था, जिससे उसकी लोकेशन का सुराग मिला। पुलिस की जांच में छात्रा के कमरे से एक डायरी मिली, जिसने इस गुत्थी को सुलझा दिया। नेहा ने डायरी में लिखा था मम्मी-पापा, मुझे माफ कर देना। मैं दादा जी के पास जा रही हूं। मुझे तलाश मत ...