सोनभद्र, जनवरी 28 -- बीजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। संघर्ष फ्रेंड्स क्लब बकरिहवा के तत्वावधान में दो दिवसीय 22वां अंतरराज्यीय बालीबाल प्रतियोगिता के संघर्ष पूर्ण मुकाबले में शहरी टीम सुल्तानपुर को हराकर दादा चौराहा ने ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। ग्रामीण बालीबाल का फाइनल चतरा और महाकाल बिल्ली के बीच खेला गया, जिसमें चतरा ने ट्राफी पर कब्जा जमाया। फाइनल प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि मान सिंह गोंड़ ब्लाक प्रमुख म्योरपुर, विशिष्ट अतिथि राम प्रकाश पांडेय प्रधानाचार्य शिवम संकल्प इंटर कालेज बकरिहवा, संघर्ष फ्रेंड्स क्लब के अध्यक्ष अमरेश तिवारी, उपाध्यक्ष बहादुर सिंह नेखिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल को शुरू कराया। फाइनल में दादा चौराहा बकरिहवा में अंतरराष्ट्रीय बालीबाल खिलाड़ी रजत चौधरी के शामिल होने से दर्शकों में खुशी की लहर दौड़ गई। बेस्ट ऑफ फाइव के फा...