मधुबनी, जनवरी 30 -- बाबूबरही (मधुबनी)। मधुबनी-लौकहा मुख्य मार्ग पर जटही गांव में गुरुवार रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने 12 वर्षीय बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार होने में सफल रहा। मृतक की पहचान नेपाल के सिरहा जिला (चौकी ठाढ़ी लाहन) अंतर्गत आभे नगर निवासी शिव कुमार यादव के पुत्र अभिषेक कुमार यादव के रूप में हुई है। अभिषेक अपने दादा सियाराम यादव के साथ जटही गांव निवासी परीक्षण यादव की बेटी की शादी में शामिल होने आया था। जिस घर में शहनाइयां गूंज रही थीं, वहां इस हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब 9:30 बजे अभिषेक सड़क पार कर रहा था, तभी बाबूबरही की ओर से आ रहे अनियंत्रित वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के बोनट के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.