उन्नाव, जनवरी 12 -- बीघापुर। गोदावलेश्वर प्रीमियर लीग के तहत सोमवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में दादामऊ क्रिकेट टीम ने दलपत खेड़ा को दो रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। टॉस के बाद पहले बल्लेबाज़ी करते हुए दादामऊ की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 86 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दलपत खेड़ा की टीम ने कड़ा संघर्ष किया। मैच का अंतिम ओवर में रोमांचक रहा और आखिरी मैच में दलपत खेड़ा की टीम दो रन से विजयी हुई। मैच में अंपायरिंग शुभम गुप्ता और बऊआ पटेल ने की। मैच की कॉमेंट्री प्रभाकर दीक्षित, मोनम पटेल व बाबू बाजपेयी ने की। इस मौके पर रविशंकर दीक्षित, आलोक अग्निहोत्री, मनिक राज गुप्ता, अंश दीक्षित, कृष्ण, अमित आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...