बरेली, जनवरी 11 -- बरेली। बरेली से लोकमान्य तिलक जाने वाली साप्ताहिक ट्रेन (14314) दादर एक्सप्रेस में 110 यात्रियों को बिना टिकट पकड़ा गया। यात्री बरेली से सवार हुए थे। ट्रेन के चलने से पहले सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता के निर्देशन पर सीएमआई मोहम्मद इमरान चिश्ती ने एक-एक कोच को चेक किया। 110 यात्री ऐसे में मिले, जिनके पास टिकट ही नहीं था। कई तो सरकारी कर्मचारी और कारोबारी थे। उनसे 77 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। यह ट्रेन हर शनिवार को सुबह 11:25 बजे जंक्शन से रवाना होती है। सीनियर डीसीएम ने टीमों को निर्देश दिए, जो ट्रेनें बरेली से बनकर चलती हैं, उनमें नियमित चेकिंग करें। सीएमआई और उनकी टीम ने यात्रियों को बिना टिकट यात्रा न करने के लिए जागरूक किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.