नोएडा, जनवरी 6 -- ग्रेटर नोएडा। नोएडा एयरपोर्ट के लिए दादरी से भी बस सेवा संचालित होगी। इसका कदम का दादरी के लोगों ने स्वागत किया है। आर्य प्रतिनिधि सभा के जिला उपाध्यक्ष डॉ आनंद आर्य ने बताया कि अब लोगों को एयरपोर्ट जाने के लिए टुकड़ों में सफर नहीं करना होगा और समयबद्ध तरीके से उनका आना जाना हो सकेगा। इससे आम लोगों के समय और धन की भी भारी बचत होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...