नोएडा, दिसम्बर 11 -- नोएडा। दादरी विधानसभा क्षेत्र में होने वाले 50 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का गुरुवार को शिलान्यास किया गया। स्थानीय विधायक तेजपाल नागर और भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने यह शिलान्यास किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि उनका प्रयास है कि क्षेत्र में अधिक से अधिक विकास कार्य हों। कार्यक्रम में जयराम भाटी, चन्द्रभान भाटी, राजेन्द्र कटारिया, महेश भाटी, भूपेन्द्र तेवतिया, प्रदीप शर्मा, बाबूराम फौजी, अक्षय पंडित आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...