मेरठ, फरवरी 1 -- दादरी गांव में रविवार सुबह अज्ञात वाहन ने दो महिलाओ और एक पुरुष को कुचल दिया। हादसे खतौली के शिवपुरी निवासी 59वर्षीय सरला पत्नी राजेन्द्र शर्मा और 50 वर्षीय हरिओम टंडन पुत्र जितेंद्र टंडन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मृतक हरिओम टंडन की पत्नी सरिता टंडन घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और शव को मोर्चरी भेजा। बताया जा रहा है कि दो परिवार खतौली से पैदल नगली तीर्थ जा रहे थे। इन परिवार में दोनों मृतक शामिल थे। पूर्णिमा के दिन तीनों परिक्रमा करने के लिए नगली तीर्थ जा रहे थे। इंस्पेक्टर दौराला सुमन कुमार सिंह ने बताया कि मृतकों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...