बदायूं, अक्टूबर 10 -- समर्थन मूल्य योजना के धान खरीद तो एक अक्तूबर से शुरू हो चुकी है लेकिन किसान क्रय केंद्रों पर धान अब पहुंचा पाये हैं। क्रय केंद्रों पर धान अब पहुंचना शुरू हुआ है। विधायक दातागंज ने धान की तौल कराते हुए महिला किसान को सम्मानित किया और कहा कि यूपी में भाजपा की सरकार है। भाजपा सरकार जब से आई है तब से बिचौलिया साइड हो गए हैं। किसानों से सीधे धान तौल किया जा रहा है और उनके खाते में धन भेजा जा रहा है। गुरुवार को जनपद में धान खरीद केंद्रों पर धान पहुंचने की शुरुआत हो गई है। जनपद में धान खरीद को 38 क्रय केंद्र संचालित हैं। यह केंद्र जनपद की सभी तहसीलों में हैं जहां धान किसानों से खरीद करने की व्यवस्था की गई है। जिले में पिछले काफी दिनों से धान की कटाई भी शुरू होने लगी है। एक अक्तूबर से खरीद होने भी लगी है लेकिन धान क्रय केंद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.