बदायूं, फरवरी 6 -- दातागंज। तहसील बार वेलफेयर एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 2026 का बिगुल बज गया है। एल्डर कमेटी की बैठक के बाद मुख्य चुनाव अधिकारी धर्मेंद्र पाल सिंह ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। शेड्यूल के अनुसार, सात और नौ फरवरी को नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। 10 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 11 फरवरी को नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। 17 फरवरी को मतदान के तुरंत बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। सहायक चुनाव अधिकारी मोहम्मद जाहिद, विनोद कुमार सिंह, आशा दीक्षित, अजीत कुमार सिंह के संयुक्त हस्ताक्षर से चुनाव की घोषणा के बाद अधिवक्ताओं के बीच बैठकों और चुनावी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...